फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bhagg express

जीआरपी ने तीन लोगों से की पूछताछ, छोड़ा

Fri, 20 Feb 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
bhagg express
बाघ एक्सप्रेस में 14 फरवरी की रात हुई लूटपाट की घटना के खुलासे में लगी जीआरपी टीम ने तीन लोगों से पूछताछ की। हालांकि इस संबंध में कोई खास सुबूत न मिलने की वजह से बाद में तीनों को छोड़ दिया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि इस केस के संबंध में उन लोगों की जब भी जरूरत होगी, तो उन्हें थाने आना पड़ेगा।  
विज्ञापन

14 फरवरी को अप लाइन पर जा रही बाघ एक्सप्रेस में तीन महिला यात्रियों से बदमाशों ने ट्रेन की चेन पुलिंग करके लूटपाट की थी। बदमाशों ने घटना को आंझी-शाहबाद और टोडरपुर रेलवे स्टेशन के बीच अंजाम दिया था। बदमाश तीनों महिलाओं से मोबाइल, नगदी कपड़े आदि लूट ले गए थे। इसके लिए रेलवे के एसपी ने सीओ रेलवे विमल श्रीवास्तव, शाहजहांपुर थाना के जीआरपी इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय और हरदोई थाना के एसओ राहुल यादव की टीम बनाकर लगाया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में बृहस्पतिवार को हरदोई जिले के शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला भाग में रहने वाले रामविलास, प्रदीप और बुग्गल को जीआरपी ने पकड़ लिया। ये तीनों पहले भी ट्रेनों में लूटपाट और चोरी करने के मामले में जेल जा चुके हैं। जीआरपी ने उन लोगों से लूट के मामले में काफी पूछताछ की, लेकिन कोई भी लूटपाट से संबंधित कोई तथ्य न मिलने की वजह से पड़ोस के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed