फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Gangster shot in encounter; accomplice also arrested.

Bareilly News: मुठभेड़ में गैंगस्टर को गोली लगी, साथी भी गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Gangster shot in encounter; accomplice also arrested.
फरीदपुर (बरेली)। बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार तड़के हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी कासिम खान गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने कासिम के साथ मौजूद उसके साथी जाहिद अली को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों से दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


फरीदपुर सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित मेवा सरफापुर गांव निवासी कासिम खान अपने साथी जाहिद के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। कासिम खान के पैर में गोली लग गई। जाहिद अली को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल कासिम को पुलिस ने फरीदपुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

----------

कासिम के खिलाफ सात मामले दर्ज
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार कासिम खान के खिलाफ पूर्व में गोकशी और अन्य अपराधों के सात मामले दर्ज हैं। जाहिद के खिलाफ भी गोकशी के मामले दर्ज रहे हैं। पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed