{"_id":"5aafe0d74f1c1b00768b6716","slug":"81521475799-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के लिए बुलाकर महिला की कचहरी में पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समझौते के लिए बुलाकर महिला की कचहरी में पिटाई
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समझौते के लिए बुलाकर महिला को कचहरी में पीटा
जेठ और मामी पर लगाया महिला ने आरोप, दी तहरीर
ममेरी बहन से संबंध बनाकर साथ रखने का पति पर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
पति से गुजारा भत्ते का मुकदमा लड़ रही महिला की सोमवार दोपहर बाद समझौते के बहाने जजी कचहरी बुलाकर जेठ और मामी ने पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बचाया तो मारपीट करने वाले भाग गए। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर सदर कोतवाली में दी है।
तिलहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी चार जुलाई 2016 को हुई थी। उसका मायका शहर में थाना सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में है। उसका पति शादीशुदा अपनी ममेरी बहन को लेकर 24 दिसंबर को दिल्ली चला गया। उसी के साथ रहने लगा। पति ने उससे बिना कुछ कहे नाता तोड़ लिया। ससुराल वालों ने भी पति के जाने के बाद उसे परेशान करना शुरू कर दिया। मजबूरन वह शहर स्थित मायके में पिता के पास आकर रहने लगी। उसके एक डेढ़ साल का बेटा भी है। उसने कोर्ट में गुजारा भत्ते का मुकदमा कर रखा है। तीन दिन पहले पति दिल्ली से लौटकर आया तो उसके हाथ में चोट लगी थी। वह एक प्राइवेट अस्पताल में पति से मिलने गई तो वहां उसके साथ पति की ममेरी बहन ने हाथापाई की। सोमवार को ससुरालियों ने कचहरी में समझौते की बात कहकर बुलाया था। वह पिता के साथ कचहरी के बाहर आई तो उसके साथ जेठ और पति की मामी ने उसकी पिटाई कर दी। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने उसे छुड़वाया। तब तक मारपीट करने वाले भाग गए। पीड़िता ने सदर थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि ममेरी बहन की जलालाबाद क्षेत्र में 29 नवंबर 2017 को शादी हुई थी लेकिन उसने अपने पति को छोड़कर उसके पति का दामन जबरन थाम लिया है।