{"_id":"5c1a90b3bdec2256ed2b8279","slug":"61545244851-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि उपनिदेशक की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृषि उपनिदेशक की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि उपनिदेशक की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित
शाहजहांपुर। कृषि विभाग में नलकूप आपरेटर रामबहादुर की आत्महत्या के मामले में नामजद कराए गए जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे लगाई गईं हैं। एक टीम उनके घर जौनपुर भेजी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी गहराई से जांच करने के बाद ही गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं। परिजनों ने रामबहादुर के शव का अंतिम संस्कार खन्नौत मोक्षधाम पर कर दिया।
दरअसल रोजा पुलिस कृषि उपनिदेशक को इस मामले में प्रथम दृष्टतया इसलिए दोषी मान रही है क्योंकि ट्रेन के आगे जान देने से पहले रामबहादुर ने अपनी हथेली पर पीड़ा उजागर करते हुए लिखा था साहब बहुत परेशान करते हैं। वहीं इस घटना के बाद से आरोपी उपनिदेशक कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, यहां तक उनका मोबाइल नंबर दूसरे दिन भी नॉट रिचेवल और स्वीच ऑफ बताता रहा। इधर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा ने मृतक के परिवार वालों को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संतुष्ट करते हुए बताया कि उपनिदेशक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमे गठित कर दी गईं है, इनमें एक टीम उनके जौनपुर स्थित घर पर भेजी गई है। वहीं एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। सारे तथ्य सामने आने पर निष्पक्षतापूर्ण कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कृषि विभाग में नलकूप ऑपरेटर के पद पर तैनात रामबहादुर ने जिला कृषि उप निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह की दबावपूर्ण कार्यशैली से तंग आकर मंगलवार सुबह लालपुल के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी थी। इस मामले में पीएम होने के बाद परिजनों द्वारा उपनिदेशक कार्यालय के सामने जाम लगाए जाने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर उपनिदेशक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने के आश्वासन पर जाम खोला गया था।
---
मामले की गहराई से जांच की जा रही है, सारे तथ्य इकट्ठा करने के बाद विवेचना पूरी निष्पक्षता से की जा जाएगी। दोषी पाए जाने पर उपनिदेशक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी