फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हाईवे पर भिड़े दो पक्ष, तड़तड़ाई गोलियां, लोग दहशत में

हाईवे पर भिड़े दो पक्ष, तड़तड़ाई गोलियां, लोग दहशत में

Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर भिड़े दो पक्ष, तड़तड़ाई गोलियां, लोग दहशत में
हाईवे पर भिड़े दो पक्ष, तड़तड़ाई गोलियां, दहशत में
विज्ञापन

काफी देर तक होता रहा बवाल, नहीं पहुंची पुलिस
ढाबे पर शराब पीने के बाद आपस में भिड़े थे दो पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित एक ढाबे पर शराब पीने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष तमंचे लहराते हुए हाईवे पर आ गए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इससे आसपास ढाबों पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। एक पक्ष के भाग जाने के बाद दूसरा पक्ष भी चला गया। पुलिस को एक पक्ष ने तहरीर दी है।।
बुधवार रात करीब आठ बजे कुछ लोग ने बरेली मोड़ स्थित एक ढाबे में पहुंचे। वहां खाने के साथ शराब पी। नशे में धुत्त होने के बाद किसी बात को लेकर उनमें आपस में ही विवाद होने पर गाली-गलौज शुरू हो गई। इस पर ढाबा स्वामी ने उन लोगों को होटल से जाने को कह दिया। सभी होटल के बाहर हाईवे पर झगड़ने लगे। उनमें जमकर गाली-गलौज के बाद फायरिंग शुरू हो गई। सरेराह हो रही फायरिंग से हड़कंप मच गया। कुछ देर को हाईवे पर वाहनों के पहिये थम गए। लोग दहशत में आ गए। हाईवे पर काफी देर तक अराजकता की स्थिति रही लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मौके से एक पक्ष के भाग जाने के बाद दूसरा पक्ष भी चला गया। तब मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी ने बताया कि सड़क किनारे पानी भरा था। एक गाड़ी लेकर निकला तो सुवेक के ऊपर छींटे पड़ गई। विरोध करने पर मारपीट हो गई। सुवेक की ओर से तहरीर मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-----
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गांव के बाहर मिला शव
ददरौल। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव सरौरा पश्चिमी निवासी 38 वर्षीय अनुज कुमार मैकडावेल कंपनी में कर्मचारी था। वह बुधवार दोपहर तेज बुखार आने के कारण वह कंपनी से छुट्टी लेकर चला गया। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा, देर शाम को उसकी तलाश शुरू हुई। बृहस्पतिवार को उसका शव सरौरा उत्तरी गांव के पास सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed