फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बिलसंडा के युवक का शव बंडा में मिला

बिलसंडा के युवक का शव बंडा में मिला

Fri, 16 Nov 2018 05:51 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
बिलसंडा के युवक का शव बंडा में मिला
फोटो-22,बंडा में युवक का शव मिलने पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन

फोटो-23बंडा थाने के बाहर गमगीन बैठे मृतक के घर वाले।

बिलसंडा के युवक का शव बंडा में मिला
दो दिन पहले घर से बुलाकर ले गए थे कुछ लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बंडा। बिलसंडा के गांव हेमपुर निवासी एक युवक का शव बंडा क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला। परिवार के लोगों का आरोप है कि मृतक को दो दिन पहले दो लोग बुलाकर ले गए थे, तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
बंडा में कंधरपुर अल्हादादपुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

दोपहर में थाने पहुंचे पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव हेमपुर निवासी राधेश्याम ने मृतक की पहचान अपने भाई ओमकार के रूप में की। राधेश्याम ने बताया कि ओमकार को दो दिन पहले गांव के ही दो लोग बुलाकर ले गए थे, इसके बाद से ओमकार गायब था। राधेश्याम ने तहरीर में इस बात का जिक्र नहीं किया है। ओमकार की शादी नहीं हुई थी। ओमकार की मौत से पिता रामचंद्र, मां रामकली, भाई करमल, हरारी, राधेश्याम का रो रोकर बुरा हाल है। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। मौत का कारण स्पष्ट हो जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed