{"_id":"5a4531034f1c1b3c3d8c06ba","slug":"21514483971-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखी नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूखी नहर में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
dead
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शव की नहीं हो पाई शिनाख्त
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार सुबह जलालाबाद क्षेत्र में गांव गुरुगवां को जाने वाली रोड किनारे सूखी पड़ी नहर में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंचे सीओ बल्देव सिंह खनेड़ा व कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी।
सुबह जब गांव के कुछ लोग शौच आदि को निकले तब शव पड़े होने की जानकारी हुई। मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष अनुमानित की रही है। नाक से खून रिस रहा था। शव के पास में ही हरे रंग की शॉल भी पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को कहीं बाहर से लाकर यहां फेंका गया है। मृतका के शरीर मेें कही भी चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे। पुलिस को वहीं पास में ही पड़े मिले कागज में एक मोबाइल नंबर मिला। उस पर कॉल की गई तो वह शाहजहांपुर निवासी फैजल का निकला। पुलिस के बुलावे पर पहुंचे फैजल ने शव को पहचानने से इंकार कर दिया। कोतवाली इंचार्ज वकार खां ने बताया कि शव को पोटमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।