फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दुकान में घुसा कंटेनर, बाल-बाल बचे लोग

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दुकान में घुसा कंटेनर, बाल-बाल बचे लोग

Wed, 24 Apr 2019 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:40 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दुकान में घुसा कंटेनर, बाल-बाल बचे लोग
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। कस्बे में सोमवार की रात करीब 12 बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर सामने से आ रही आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर एक किराने की दुकान में घुस गया। जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई और आलू भी सड़क पर बिखर गए। हादसे में कंटेनर चालक जख्मी हो गया, जबकि दुकान में सो रहे दुकान मालिक और उसका रिश्तेदार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन में होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी।
विज्ञापन

कस्बा निवासी जुगेंद्र सक्सेना मेन रोड किनारे बनी किराने की दुकान में अपने एक रिश्तेदार के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक एक कंटेनर उनकी दुकान में जा घुसा, जिससे दुकान का टीन शेड और आसपास लगी लोहे की जाली सहित हजारों रुपये का माल नष्ट हो गया। यही नहीं दुकान में सो रहे जुगेंद्र और उनके रिश्तेदार बाबूराम बाल-बाल बच गए। तेज धमाके की आवाज सुनकर दोनों की आंख खुली तो देखा कि दुकान के अंदर मलवा बिखरा पड़ा था। बाहर निकलकर देखा तो पता चला कि आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर कंटेनर दुकान में घुस गया है। वहीं आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे आलू उछलकर रोड पर जा गिरे। जिससे हजारों रुपये के आलू वाहनों से कुचलकर नष्ट हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसआई महिपाल सिंह मौके पर पहुंच गए और ट्रक में सीट और स्टेयरिंग के बीच फंसे चालक को निकाल कर अस्पताल भेजा। पुलिस हिरासत में कंटेनर चालक दानिश खां निवासी ग्राम चंदोई, थाना इस्लामनगर (बदायूं) ने बताया कि वह कंटेनर में उत्तराखंड प्रांत के हरिद्वार नगर से बिजली के पंखे लोडकर कानपुर जा रहा था। सोमवार की रात करीब 12 बजे बस को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही आलू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गया। जिससे कंटेनर असंतुलित होकर दुकान में घुस गया। पुलिस का कहना है कि दुकान और आलू किसान के नुकसान की भरपाई के लिए कंटेनर मालिक को बुलाया है। पुलिस का कहना है कि कंटेनर मालिक के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed