फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हाईवे पर बस से कुचलकर शिक्षिका की मौत

हाईवे पर बस से कुचलकर शिक्षिका की मौत

Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बस से कुचलकर शिक्षिका की मौत
फोटो-32,33,34,35
विज्ञापन

हाईवे पर बस से कुचलकर शिक्षिका की मौत
याकूबपुर तिराहे के पास हुई घटना, मौके पर लग गया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बृहस्पतिवार दोपहर याकूबपुर तिराहे के पास बस से कुचलकर शिक्षिका की मौत हो गई। चालक बस को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
शहर के मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय पूनम सिंह पत्नी अजय सिंह राठौर गांव धियरपुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षक कार्यरत थीं। वह प्रतिदिन शहर से स्कूल जाने के लिए बस से आती-जाती थीं। याकूबपुर तिराहे पर उतरकर वह एक किलोमीटर दूर धियरपुरा स्थित स्कूल ई-रिक्शा या अन्य साधन से पहुंचती थीं। बृहस्पतिवार स्कूल में छुट्टी होने के बाद वह दोपहर लगभग 1:30 बजे किसी परिचित के साथ बाइक से याकूबपुर तिराहे पर जैसे ही पहुंची, तभी शाहजहांपुर जाने के लिए रोडवेज की अनुबंधित बस आ गई। बस में बैठने के लिए दौड़ी, तभी उसी बस की चपेट में आ गईं और बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई, इसी बीच मौका पाकर चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। भीड़ की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। बस के यात्री अन्य वाहन से गन्तव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन


बहन का शव देख बिलख पड़ा शिक्षा मित्र भाई
मृतका पूनम का भाई रविंद्र प्रताप सिंह गांव नरायणपुर में शिक्षा मित्र है। स्कूल में छुट्टी होने पर कुछ ही देर बाद वह भी याकूबपुर तिराहे पर पहुंच गया। उसने भीड़ लगी देखी तो वह भी उस तरफ बढ़ गया जैसे ही उसकी नजर बस के नीचे मृतक अवस्था में पड़ी बहन पूनम पर पड़ी तो वह बिलख उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा में हुई थी शादी, वर्ष 2008 में बनीं थीं शिक्षक
थाना कांट के गांव भैंसटा कलां निवासी प्रेमपाल ंसिह ने बेटी पूनम सिंह की शादी एटा के थाना अलीगंज के गांव नया गांव निवासी अजय सिंह राठौर के साथ की थी। वर्ष 2008 में बतौर शिक्षक नियुक्ति के बाद वह शहर में आनंदपुरम कॉलोनी में रहती थी और यहीं से उनका स्कूल आना-जाना था। मृतका के दो बच्चे हैं जिनमें बड़ा बेटा अपूर्व राठौर और बेटी खुशी है।


शिक्षक भी पहुंच गए मौके पर
शिक्षिका पूनम सिंह की हादसे में मौत की खबर जैसे ही शिक्षकों तक पहुंची तो मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार, शिक्षक नेता राजकुमार, विश्वनाथ प्रताप सिंह, रविंद्र वर्मा, संजीव अवस्थी, माला सिंह आदि शिक्षक पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed