{"_id":"5cb8c6d3bdec22140a176fbc","slug":"191555613395-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने परिवार समेत मांगी इच्छा मृत्यु","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने परिवार समेत मांगी इच्छा मृत्यु
विज्ञापन
शाहजहांपुर। घर में घुसकर छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर सपरिवार इच्छा मृत्यु की मांग की है।
कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 15 अप्रैल को रात करीब नौ बजे वह घर में सो रही थी, तभी चार लोग घर में घुस आए और उसे गलत नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर पति अंदर कमरे में सो रहे पति बचाने आए तो उन लोगों ने उन्हें भी पीट दिया। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गालियां दी। पीड़ित ने बताया कि वह मामले की तहरीर लेकर पुलिस के पास गई तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 16 अप्रैल को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर सूचना दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित महिला ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर सपरिवार इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है। वहीं एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है, मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।