{"_id":"6ae8c2c3ce05a3478c00f7f6","slug":"challans-issued-to-six-shopkeepers-in-ladbharol-market-mandi-news-c-90-1-mnd1020-220169-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल बाजार में छह दुकानदारों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल बाजार में छह दुकानदारों के काटे चालान
Tue, 03 Nov 2026 10:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:34 AM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। तंबाकू मुक्त अभियान के तहत सोमवार को लडभड़ोल के मुख्य बाजार और बस स्टैंड में प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के नियमों की अवहेलना करने वाले छह दुकानदारों के चालान काटे गए।
टीम ने दुकानों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान की स्थिति का जायजा लिया।नागरिक चिकित्सालय लडभड़ोल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. उर्वशी और स्वास्थ्य शिक्षक सुनीता कुमारी के नेतृत्व में फ्लाइंग स्क्वायड ने दुकानदारों को तंबाकू सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया।
स्वास्थ्य शिक्षक सुनीता कुमारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 अक्तूबर से 26 दिसंबर तक विशेष तंबाकू मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत बाजार में निरीक्षण कर कोटपा की धारा चार के तहत कार्रवाई की गई। संवाद