Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai advocate murder case Kalpi Kotwali in charge sent to police lines had shown laxity regarding complaints

उरई अधिवक्ता हत्याकांड: कालपी कोतवाली प्रभारी लाइन हाजिर, गयादीन अहिरवार की शिकायतों पर बरती थी शिथिलता

Tue, 03 Nov 2026 09:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Nov 2026 09:42 AM IST
सार

Orai News: जिले में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में कालपी कोतवाली प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि गयादीन अहिरवार की शिकायतों पर कार्रवाई न करने और सुरक्षा मुहैया न कराने में शिथिलता बरती गई थी।

विज्ञापन
Orai advocate murder case Kalpi Kotwali in charge sent to police lines had shown laxity regarding complaints
कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में कालपी बार संघ अध्यक्ष अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में कालपी कोतवाली प्रभारी अजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अधिवक्ता की हत्या के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे।

विज्ञापन

बताया गया कि गयादीन अहिरवार ने जमीन विवाद को लेकर पहले ही विपक्षियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन उस समय कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं, उन्हें सुरक्षा भी मुहैया नहीं कराई गई थी। जमीन विवाद में अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या के लिए 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। कानपुर निवासी मोनू यादव ने हत्या की सुपारी ली थी, जबकि इंद्रजीत यादव ने इसके लिए 10 लाख रुपये दिए थे। पुलिस ने पहले अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में इंद्रजीत यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिवक्ता की पहले की शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने को लेकर पुलिस की भूमिका जांच के दायरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed