{"_id":"5cdda653bdec22071212cecb","slug":"171558029907-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन भाई-बहन समेत चार को पीटा, फायरिंग का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंजिशन भाई-बहन समेत चार को पीटा, फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलहर (शाहजहांपुर)। रंजिशन कुछ लोगों ने एक ग्रामीण पर हमला बोल दिया। बचाने पहुंची बहन, भतीजे व भांजे को भी हमलावरों ने पीटकर बेदम कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायर भी किया लेकिन पीड़ित पक्ष के लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एकराय होकर हत्या का प्रयास आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना क्षेत्र के गांव खिरिया माल निवासी तेजपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 मई को वह बुग्गी लेकर खेत से भूसा लेने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही मगनेश उर्फ बाबू, अजमेश उफ मैनसू, प्रदीप, हरभान सिंह, मानवेंद्र, राजेश व संत कुमार ने लाठी-डंडों व तमंचे से लैस होकर आ गए और रंजिशन गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी दौरान भतीजा विनोद, बहन सरिता देवी व भांजा नैतिक एक बाइक से मौके पर आ गए। आरोपियों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। इससे विनोद घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एकराय होकर हत्या का प्रयास आदि धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली।