फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   अमरोहा के युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

अमरोहा के युवक ने फंदे से लटक कर दी जान

Sat, 23 Mar 2019 11:40 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा के युवक ने फंदे से लटक कर दी जान
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आनंदपुरम् कॉलोनी में किराये के मकान में पत्नी-बच्चों के साथ रह रहे अमरोहा के एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। पुलिस आत्महत्या की वजह पति-पत्नी के बीच कलह मानकर चल रही है, वहीं पत्नी पति की मौत के बाद से गुमसुम है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़े साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

अमरोहा के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी 35 वर्षीय संजीव शर्मा पुत्र छोटेलाल लगभग दस वर्ष पहले शहर में पत्नी ममता के साथ शहर के मोहल्ला आनंदपुरम कॉलोनी में वीनू के मकान में रहने लगे थे। वह यहां एक पेपर मिल में काम करते थे। शहर के पेपर मिल से काम छूट जाने पर वह बरेली के फरीदपुर में पेपर मिल में काम करने लगे। इस दौरान पत्नी ने शहर में कनौजिया अस्पताल के पास बुटिक सेंटर खोल लिया। होली पर वह फरीदपुर से शहर आया तो वापस नहीं गया था। शनिवार सुबह पत्नी बुटिक सेंटर चलीं गईं और दोनों बेटे 10 वर्षीय अहम और सात वर्षीय छोटू खेलने चले गए। इसी दौरान संजीव ने पत्नी के दुपट्टे से गला कसा और कमरे में पंखे से फंदा लगा लटक गया। दोपहर करीब एक बजे पत्नी ममता बुटिक सेंटर से लौटी और कमरे के दरवाजे को धक्का देकर खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई। पति का शव फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलने पर चौक कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर शव को फंदे से उतरवाया। ममता से आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश की गई, लेकिन वह रोती-बिलखती रही। मोहल्ले के लोगों ने उसे चुप कराया तो गुमसुम हो गई।
विज्ञापन


बहन-बहनोई को लिखा बच्चों का ख्याल रखना
इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि संजीव शर्मा के कमरे से पुलिस को वर्ष 2017 का लिखा हुआ एक कागज का टुकड़ा मिला है। जिसमें लिखा है कि बहन-बहनोई मेरे बच्चों की देखभाल कर लेंगे। अस्पष्ट भाषा में लिखे इस पत्र को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं हथेली पर पत्नी ममता के अलावा कुछ और लिखने की कोशिश में लकीरे खींचीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक संजीव शर्मा की अपनी पत्नी से अनबन रहती थी। संभव है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। पत्नी भी ज्यादा कुछ बता नहीं पा रही है। फिलहाल शव पीएम को भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed