फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कोर्ट के आदेश पर तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

कोर्ट के आदेश पर तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Tue, 21 May 2019 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर तीन पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
तिलहर। कोर्ट के आदेश पर एक ट्रैक्टर एजेंसी स्वामी ने पिता पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना सदर के मोहल्ला बाडूजई निवासी सतीश सक्सेना पुत्र प्यारेलाल ने एडीजे तृतीय के न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि शाहजहांपुर में उसकी राजा ऑटोमोबाइल के नाम से सोनालिका एजेंसी है। एजेंसी से तिलहर थाना क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी परशुराम ने अपने पुत्र सुरेंद्र पाल के साथ मिलकर 5.55 लाख रुपये में वर्ष 2010 में एक सोनालिका ट्रैक्टर खरीदा था। जिसमें 3.35 लाख रुपये मौके पर ही अदा कर दिए थे और 2.20 लाख रुपये बाद में अदा करने का वादा किया था। उस ट्रैक्टर का बीमा भी नहीं कराया गया। 30 दिसंबर 2011 को वह ट्रैक्टर जब शाहाबाद के बेहटा निवासी बृजपाल पुत्र सियाराम चला रहा था इसी दौरान उससे हुई दुर्घटना में राज किशोर सिंह की मौत हो गई। इस मामले में तीनों लोगों ने फर्जी ड्राइवरी लाइसेंस लगाकर ट्रैक्टर को रिलीज करा लिया और उसका बकाया धन 2.20 लाख रुपये आज तक अदा नहीं किया। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों परशुराम, सुरेंद्र पाल व बृजपाल के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed