फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car hits bike; three injured, driver beaten up.

Mirzapur News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल, चालक की पिटाई

Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Car hits bike; three injured, driver beaten up.
मिर्जापुर। कटरा के मुंहकूचवा के पास रविवार सुबह अनियंत्रित कार चालक ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने कार चालक आशुतोष मौर्या निवासी खम्हरिया थाना औराई भदोही की पिटाई कर दी। इस दौरान एक-दो पुलिसकर्मी मौजूद रहे। तब तक वहां से गुजर रहे सीओ सिटी ने फोर्स बुलाकर मामला शांत कराकर घायलों को अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि घोरावल थाना क्षेत्र के मुर्तियां गांव निवासी मनोज अग्रहरि (58) और दूसरी बाइक से चील्ह निवासी नवीन सिंह (55) अपने साले अभिलेख सिंह (40) निवासी राबर्टसगंज के साथ घर आ रहे थे। सोनभद्र की ओर जा रहे कार सवार ने मुंहकूंचवा के पास दोनों बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे। बाइक और कार क्षतिगस्त हो गई। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घायलों की तहरीर पर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed