{"_id":"6a9dc67b9b114576570d7a10","slug":"young-man-found-hanging-in-room-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-175065-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, मौत
Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
मोहनगंज के पूरे राजा मजरे बारकोट गांव में गमगीन परिजन। स्रोत : स्थानीय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। मोहनगंज के पूरे राजा मजरे बारकोट गांव निवासी राकेश (35) रविवार सुबह कमरे में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
बहन मंजू देवी ने बताया कि राकेश करीब एक सप्ताह पहले देहरादून से घर आया था। शनिवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया। रविवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब नहीं मिलने पर कमरे में जाकर देखा तो राकेश छत में लगे पंखे के हुक में दुपट्टे के सहारे लटका मिला।
परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा, मगर उसकी मौत हो चुकी थी। मंजू देवी के अनुसार राकेश की पत्नी राजकुमारी बच्चों के साथ मायके गई थी। पति की मौत की सूचना मिलने पर वह घर पहुंची। परिवार के लोगों को राकेश के इस कदम की वजह की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। मामले की जांच की जा रही है।