{"_id":"6a9dc70eae2512c3120efe00","slug":"youths-body-found-hanging-from-a-tree-jhansi-news-c-420-1-mrn1003-12471-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- परिवार में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम स्यावरी में रविवार शाम एक युवक का शव कटहल के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
मृतक की पहचान ग्राम स्यावरी निवासी डालचंद (40) के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम करीब 6:30 बजे परिजनों ने उसे अपने खेत में स्थित पेड़ से लटकता देखा। जिस खेत पर यह घटना हुई, उसके आसपास परिवार के अन्य लोगों के मकान भी हैं। डालचंद के दो पुत्र हैं। उसकी पत्नी रक्षाबंधन का त्योहार मनाने मायके गई हुई थी। घर पर वह अकेला था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती, कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कैलाश पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। कोतवाल मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।