फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Fraud

Yamuna Nagar News: न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी

Mon, 07 Sep 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विदेश में रोजगार दिलाने और बिल अपडेट करवाने के नाम पर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। गांव रटौली निवासी युवक से न्यूजीलैंड का वर्क परमिट दिलाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये हड़प लिए गए। वहीं व्यासपुर स्थित कंपनी के कर्मचारी से बिजली का बिल अपडेट करने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रटौली निवासी मनिंद्र सिंह ने फर्कपुर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्ष 2024 में रोजगार के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि लाडवा में प्रमोद और सोनिया कांबोज इमीग्रेशन कार्यालय चलाते हैं और लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। अक्तूबर 2024 में वह दोनों से उनके कार्यालय में मिला। आरोपियों ने उसे वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने का भरोसा दिलाया। उसने आरोपियों पर विश्वास कर लिया। अक्तूबर 2024 से सितंबर 2026 के बीच आरोपियों ने न्यूजीलैंड का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर उससे कुल 11 लाख रुपये लिए।
विज्ञापन

यह रकम नकद और आरटीजीएस के माध्यम से दी। रकम लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे न्यूजीलैंड नहीं भेजा। जब उसने आरोपियों से विदेश भेजने के संबंध में बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर फर्कपुर थाना पुलिस ने प्रमोद और सोनिया कांबोज के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल अपडेट के नाम पर खाते से निकाले एक लाख
साइबर ठग ने खुद को आईजीएल कंपनी का अधिकारी बताकर व्यासपुर स्थित कुनाल कैल्शियम लिमिटेड में कार्यरत सुभाष चंद्र को अपना निशाना बनाया। सुभाष चंद्र ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार सितंबर को वह कंपनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद को आईजीएल कंपनी का अधिकारी बताया और बिल अपडेट करवाने के नाम पर उससे बातचीत की। आरोप है कि इसी बहाने साइबर ठग ने उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। रकम निकलने के बाद सुभाष चंद्र को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed