फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gym owner assaulted and molested after asking for repayment of dues; allegations raised

Ghaziabad News: उधार का तकादा करने पर जिम संचालिका से मारपीट, छेड़खानी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Gym owner assaulted and molested after asking for repayment of dues; allegations raised
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र में जिम संचालिका को उधार का तकादा करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर जिम सेंटर में घुसकर महिला से मारपीट और छेड़खानी की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आर्यन, नितिन, हर्ष, भरत, मयंक समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि वह कॉलोनी में जिम सेंटर चलाती हैं। उनके जिम में आर्यन नाम का युवक आता था, जिससे जान-पहचान हो गई थी। आरोपी ने एक दिन उनसे उधार पैसे मांगे। नकद पैसे न होने पर आरोपी ने बहन को नेग में आभूषण देने की बात कही। इस पर उन्होंने अपनी जान-पहचान की दुकान से उसे आभूषण दिला दिए। आरोप है कि कुछ दिन बाद आरोपी ने जिम आना बंद कर दिया और संपर्क तोड़ दिया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अपने साथियों के साथ जिम पर आया और उनके साथ मारपीट व छेड़खानी की। इस दौरान उनकी चेन भी लूट ली गई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी पक्ष ने उनका घर से निकलना मुश्किल कर दिया है और उन्हें जान का खतरा है। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके बाद पूरे मामले की सत्यता का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed