फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छोटी बहन से हुई लड़ाई, फिर फंदा लगाकर दे दी जान

छोटी बहन से हुई लड़ाई, फिर फंदा लगाकर दे दी जान

Tue, 21 May 2019 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
छोटी बहन से हुई लड़ाई, फिर फंदा लगाकर दे दी जान
शाहजहांपुर। देवर संग ब्याही छोटी बहन से लड़ाई होने के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। छोटी बहन से लड़ाई होने के बाद वह अवसाद में आ गई थी। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार कोतवाली के मोहल्ला सुभाष नगर कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सविता का मायका बाराबंकी में है। उसकी सगी छोटी बहन शिवानी उसके देवर दीपक को ब्याही है। सविता के पति राजेश वर्मा प्राइवेट चिकित्सालय के डॉक्टर के यहां बतौर चालक काम करता है। पति सोमवार सुबह काम पर चला गया और देवर भी प्राइवेट दुकान पर काम पर चला गया। घर पर सविता और उसके दो बेटे 10 वर्षीय विशाल और 12 वर्षीय निहाल व देवरानी(छोटी बहन) शिवानी घर पर थी। दोनों बहनों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। शिवानी ने कॉल करके मायके में बड़ी बहन सविता की शिकायत कर दी। मायके वालों से सविता की बात हुई, लेकिन इसके बाद सविता गुमसुम हो गई। दोपहर करीब 12 बजे वह कमरे में गई और फंदा लगा लिया। आधा घंटे बाद जब बेटा विशाल खेलते हुए कमरे के पास आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने मां को आवाज लगाई, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर देवरानी शिवानी को भी चिंता हुई, उसने रोशनदान से झांककर देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। अशफाक नगर चौकी इंचार्ज अमर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे की एक तरफ दीवार में घोल करके बच्चे को कमरे में घुसाया, तब उसने अंदर जाकर कमरे की कुंडी खोली और फिर शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पति के मुताबिक सविता डिप्रेशन का शिकार थी, उसे जरा सी बात पर गुस्सा आ जाता था। उसका प्राइवेट में इलाज भी चल रहा था। घटना की सूचना सविता के मायके बाराबंकी दे दी गई है।
विज्ञापन


सविता की सगी छोटी बहन उसके देवर को ब्याही है, उसका अपनी बहन से कि सी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर वह फंदे पर लटक गई। परिजनों ने यह भी बताया कि वह डिप्रेशन की शिकार थी और जरा-जरा सी बात पर गुस्सा हो जाया करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर सिंह, सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed