फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   FIR registered against two brothers for allegedly breaking a government drain.

Jind News: दो भाइयों पर सरकारी नाला तोड़ने के आरोप में एफआईआर दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two brothers for allegedly breaking a government drain.
जींद। जलालपुर कलां में सरकारी नाला क्षतिग्रस्त करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो भाइयों सत्यवान और संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ग्राम पंचायत जलालपुर कलां की ओर से 16 मई को प्रस्ताव पारित किया गया था। इसमें गांव में सरकारी नाला क्षतिग्रस्त किए जाने का उल्लेख करते हुए बीडीपीओ कार्यालय से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई थी। पंचायत के प्रस्ताव और संबंधित दस्तावेज का अध्ययन करने के बाद बीडीपीओ ने 27 अगस्त को पुलिस को पत्र भेजा। बीडीपीओ कार्यालय से प्राप्त शिकायत और दस्तावेज की जांच के बाद पुलिस ने नाला क्षतिग्रस्त करने के मामले को सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 और बीएनएस की धारा 324(5) के तहत अपराध माना। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी सत्यवान और संजय के खिलाफ सरकारी नाला क्षतिग्रस्त करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed