फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   छात्रा के बयान दर्ज, वीडियोग्राफी भी हुई

छात्रा के बयान दर्ज, वीडियोग्राफी भी हुई

Tue, 22 Jan 2019 10:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के बयान दर्ज, वीडियोग्राफी भी हुई
शाहजहांपुर। छेड़छाड़ की शिकार छात्रा के धारा 161 के तहत पुलिस ने मंगलवार को बयान दर्ज कर लिए हैं। बयान दर्ज करने की कार्रवाई महिला पुलिस स्टाफ ने की। इसकी वीडियोग्राफी भी की गई है। अब मजिस्ट्रेट के सामने छात्रा के धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे। सूत्रों ने बताया कि बयान में छात्रा ने चारो आरोपियों के नाम लिए हैं। घटना से जुड़े कुछ अन्य तथ्यों के बारे में भी बताया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने विभाग संगठन मंत्री नीटू शर्मा के साथ छेड़छाड़ का शिकार छात्रा से मुलाकात की। आरोपियों को सजा दिलाने तक छात्रा के साथ मिलकर लड़ने का भरोसा भी दिलाया। प्रतिनिधि मंडल में पायल गुप्ता, अपूर्वा सक्सेना, प्रिया गुप्ता, श्रेया गुप्ता, मुदित नारायण शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को भी छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। खिरनी बाग चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर आरोप लगाया कि देरी करके आरोपियों को बचने का मौका दिया जा रहा है। छात्रा को सुरक्षा देने की भी मांग की। विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता विभाग संगठन मंत्री नीटू शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पायल गुप्ता के नेतृत्व में खिरनीबाग चौराहा पर जमा हुए। इनके हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां थीं। यहां प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के खिलाफ नारेबाजी की। शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रिया सिंह, ऋतु सिंह, प्रिया गुप्ता, शिवम सिंह, दिनेश, विकास, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed