{"_id":"6104509e8ebc3e585446b3f6","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly454867430","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजन का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में परिजन का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजाहंपुर। प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद परिजन ने कुछदेर हंगामा किया। बाद में यह लोग पुलिस को बिना तहरीर दिए चले गए।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी गर्भवती महिला (35) को 28 जुलाई की सुबह इसी क्षेत्र के शाहबाजनगर रोड पर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दिन महिला ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया था। लेकिन इसी बीच महिला की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार सुबह महिला के परिजन ने अस्पताल में आकर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। अस्पताल स्टाफ द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। उसके बाद हंगामा कर रहे लोग पुलिस ने बगैर प्रार्थना पत्र दिए वापस घर चले गए। वहीं अस्पताल के संचालक ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद महिला को रेफर कर दिया था। उसके बाद कैसे मौत हुई, नहीं पता। लापरवाही करने का आरोप बेबुनियाद है। संवाद