फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

खुटार में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 31 Jul 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
खुटार निवासी दीपू का फाइल फोटो - फोटो : POWAYAN
पुवायां। खुटार में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक के पिता का आरोप है कि सूदखोरों से परेशान होकर उनके पुत्र ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

खुटार के मोहल्ला बजरिया निवासी लेखराम का पुत्र दीपू (18) का शव शुक्रवार सुबह अपने घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दीपू के पिता लेखराम ने बताया कि उनके पुत्र ने मोहल्ले के ही दो लोगों से आठ हजार रुपये उधार लिए थे। कोरोना संक्रमण के चलते काम नहीं मिलने के कारण दीपू रुपये नहीं लौटा सका था। रुपये देने वाले आए दिन उनके पुत्र को धमकी देते रहते हैं, जिससे दीपू काफी तनाव में था। दोनों आरोपी सूदखोर हैं और लोगों से भारी ब्याज वसूल कर परेशान करते हैं।
विज्ञापन

29 जुलाई की शाम आरोपियों ने उनके घर आकर दीपू से गाली गलौज की थी और जान से मारने की धमकी दी थी। इससे परेशान होकर उनके पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। खुटार पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिल गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कमरे में फंदे से लटककर किशोरी ने दी जान
शाहजहांपुर। थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव दियूरनिया निवासी विमलेश की बेटी ज्योति (16) कमरे में थी। उसका परिवार घर के बाहर सो रहा था। रात में किसी समय ज्योति ने कमरे में दुपट्टे से गले में फंदा लगाकर कुंडे से लटककर जान दे दी। रात में उठे पिता ने कमरे में फंदे से लटका बेटी का शव देखा तो सन्न रह गए। परिजन ने शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर रखा। इसके बाद पिता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्योति के परिवार ने आत्महत्या के पीछे का कोई कारण पुलिस को नहीं बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed