फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

प्रधान के घर पर दिनदहाड़े फायरिंग, वीडियो वायरल

Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
crime
पुवायां। गांवसभा की जमीन जोतने का विरोध करने पर चार लोगों ने प्रधान के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में प्रधान बाल बाल बच गए। फायरिंग और झगड़े का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद प्रधान ने पुलिस को तहरीर दी। चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गांव सिंघापुर कुरसंडा के प्रधान लालाराम वर्मा ने पुलिस को बताया कि गांव के पास ही गांवसभा की जमीन है। गांव का ही रूपराम मंगलवार को अवैध कब्जा करने की नीयत से जमीन को जोतने लगा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सरकारी जमीन जोतने का विरोध करते हुए ट्रैक्टर बंद करा दिया और घर चले आए। कुछ देर बाद रूपराम, ओमप्रकाश, लालजीत, रामकुमार नाजायज असलहे लेकर उनके घर आ पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। मना करने पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, गोली उनकी कनपटी के पास से निकल गई। उन्होंने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन

प्रधान के यहां हमले और झगड़ा होने के दौरान किसी व्यक्ति ने इसकी वीडियो भी बना ली और वायरल कर दी। वीडियो में लाठी, डंडे और असलहे लिए लोग झगड़ा करते दिख रहे हैं। प्रधान के अनुसार फायरिंग के निशान उनके घर की दीवारों पर बने हुए हैं। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed