फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

मुठभेड़ के बाद 14 लुटेरे गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Mon, 21 Jun 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस ने लुटेरों के पास से बरामद किये सोने चांदी के जेवर। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लग्जरी कारों से लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गैंग सरगना समेत 14 लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 330 ग्राम सोना और पांच किलो चांदी के अलावा 23 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। काफी संख्या में तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। बिहार, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डकैती, लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले लुटेरों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना कटरा पुलिस और एसओजी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लूट की घटना को अंजाम देने के लिए दो कार से कई लुटेरे जा रहे हैं। सूचना के बाद कटरा, तिलहर, खुदागंज, जैतीपुर, गढ़िया रंगीन थाने की पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीम को लगाया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम को जलालाबाद रोड पर खैरपुर जाने वाले रोड पर पुलिस ने एक कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार लुटेरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें गैंग लीडर सुखपाल, मिशरार, आमिन, निसार, नाज मोहम्मद निवासी बरेली, मुनीश, निवासी थाना जलालाबाद, सुनहार, वशुदेव निवासी गांव मरेना थाना गढ़िया रंगीन, गैंग लीडर साने आलम, मिदरी, अजीज, इकबाल निवासी थाना मदनापुर, अनीस, इरफान निवासी बदायूं और लखीमपुर निवासी अतीक शामिल हैं। बदमाश गढ़ियारंगीन के रहने वाले सुनार धर्मेंद्र गुप्ता को जेवर बेचते थे। पुलिस ने धर्मेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी के जेवर भी बरामद हुए हैं। पुलिस सभी लुटेरों को थाने लेकर आई। जहां सभी से पूछताछ की गई तो लुटेरों ने उत्तर प्रदेश के जिला सीतापुर, प्रतापगढ़, वाराणसी के अलावा कई राज्यों में चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की । लुटेरों ने जिन जिलों में घटनाओं को अंजाम दिया उन जिलों के अधिकारियों से एसपी एस आनंद ने संपर्क करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ऐेसे देते थे वारदात को अंजाम
लुटेरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि गैंग के सभी लोग इकट्ठा होकर अलग-अलग राज्यों में जाते थे। बाहरी क्षेत्रों में अच्छे बने घरों में छत या सीढ़ियों के रास्ते दाखिल हो जाते थे। इसके बाद चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। गैंग के सभी सदस्य घटनास्थल से करीब सौ किलोमीटर दूर अपने मोबाइल बंद कर लेते थे। घटनास्थल से कुछ दूर पहले कपड़े उतारकर पेड़ पर टांग देते थे या रख देते थे। सिर्फ नेकर और बनियान में घरों में घुसते थे। किसी को शक न हो इसलिए गाड़ी किसी अच्छे होटल या ढाबे पर खड़ी करते थे। घटना का ठीक समय तड़के तीन बजे से शुरू होता था। घटना के बाद जब भागना होता है तो उस रास्ते पर निकलने के बाद लकड़ी डाल देते थे ताकि कोई पीछा न कर सके। घर में दाखिल होने के बाद अगर घर वाले जाग जाते तो पशु-पक्षियों की आवाज निकालकर अन्य साथियों को भागने का इशारा कर देते थे। पूछताछ में लुटेरों ने बताया कि चोरी के माल के बंटवारे के साथ ही एक हिस्सा मंदिर में चढ़ाते थे। इसके बाद अगली बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए निकल जाते थे।
---------
प्रतापगढ़ में भी हुई थी 50 लाख रुपये की चोरी, पहचान करने पहुंचा पीड़ित
आठ और नौ जून की रात प्रतापगढ़ जिले के थाना बागराय क्षेत्र के नगराहन का पुरवा समस्तपुर दासू गांव के प्रधान आदित्य प्रसाद मिश्रा के घर भी लगभग 50 लाख रुपये की चोरी हुई थी। इधर शनिवार को मुठभेड़ के बाद लुटेरों से पूछताछ के बाद प्रतापगढ़ पुलिस को सूचना दी। वहां पुलिस से सूचना मिलने के बाद पीड़ित प्रधान शाहजहांपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस लाइन में एसपी एस आनंद से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि घर का सारा जेवर एक कमरे में रखा था। रात चोरों ने दो लाख रुपये की नकदी समेत पचास लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए थे। उन्होंने बताया कि एक चांदी की प्लेट चोरी हुई है जिसके ऊपर बैंक ऑफ बड़ौदा लिखा है। एसपी ने पीड़ित को बरामद जेवर की पहचान के लिए कटरा थाने भेजा है।
-
पुवायां में भी दिया था चोरी की घटना को अंजाम
पुवायां। कटरा में गिरोह के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में लुटेरों ने पुवायां में चोरी की बात कबूल की थी। पुवायां से चोरी जेवर भी बरामद हुए थे। जानकारी पाकर पुवायां पुलिस भी कटरा थाने पहुंची और आरोपियों से पूछताछ की। पूछताछ में चोरों ने बताया कि 19 अप्रैल की रात गिरोह स्कार्पियो से पुवायां के गांव दिउरिया गुटैया गया था। गिरोह के सदस्य गांव में उतर गए और चालक वाहन को लेकर खुटार की ओर चला गया। खुटार से गोला रोड और फिर खुटार आकर गांव दिउरिया गुटैया तक वाहन पहुंचने के दौरान चोरों ने गांव के अवतार सिंह के यहां से 60 हजार की नकदी और सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके बाद सभी झाड़ियों के छिपकर बैठ गए और स्कार्पियो के वापस आने पर उसमें बैठक र खुटार, बंडा होते हुए बरेली की ओर चले गए।

चोरी के मामले में अवतार सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुवायां पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा सकी थी। गिरोह के पकड़े जाने पर पुवायां पुलिस ने राहत की सांस ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed