{"_id":"60a2c2618ebc3e8a5d3c9452","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly446896522","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टोर पर बगैर पर्चे के बेड नंबर बताने से मिलती थी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल स्टोर पर बगैर पर्चे के बेड नंबर बताने से मिलती थी दवा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनिल राज पर शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस की दो टीमें आरोपी डॉक्टर और उसके बेटे की तलाश में अलग अलग जनपदों में गईं हैं। वहीं डॉक्टर ने सीएमएस द्वारा ड्यूटी ज्वाइन करने के पत्र का कोई जवाब नहीं दिया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित कमेटी की जांच में मरीजों ने बयान दिए हैं कि डॉक्टर बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा लाने को कहते थे। बगैर पर्चे के सिर्फ बेड नंबर बताने पर दवा दी जाती थी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. अनिल राज और उसके रिश्तेदार मेडिकल स्टोर संचालक रविंद्र भारती पर गरीब मरीजों को महंगी दवा खरीदने पर मजबूर करने का आरोप लगा है। इसमें आरोपी डॉक्टर का बेटा अभिषेक राज सहयोग करता था। शिकायत मिलने के बाद डीएम इंद्र विक्रम के आदेश पर जांच कराई गई और डॉक्टर समेत तीनों आरोपियों पर चौक कोतवाली में पीड़ित मरीजों के तीमारदार द्वारा दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गईं। दोनों एफआईआर की विवेचना चल रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने आरोपी डॉक्टर से इलाज पाने वाले मरीजों के भी लिखित बयान दर्ज किए हैं।
मरीजों का कहना है कि डॉ. अनिल राज मरीज से पूछते थे कि दवा बाहर की खाओगे या फिर अंदर की। जो मरीज बाहर कहता था उसको डॉक्टर खुद लक्ष्मी मेडिकल स्टोर का नाम बताते थे। मरीजों ने बताया कि डॉक्टर दवा का पर्चा नहीं लिखते थे। डॉक्टर कहते थे कि लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर जाओ और बेड नंबर बताकर दवा ले आओ। एक दिन की दवा भी हजारों रुपये की होती थी। मरीज चाहते हैं कि डॉक्टर की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। वहीं दो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर और उसका बेटा फरार हैं। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने एक रिपोर्ट प्राचार्य अभय कुमार को सौंप दी है। डॉक्टर के दवा लिखने और रुपये लेने की वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट मंगलवार सुबह तक आएगी।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. अनिल राज पर अन्य कार्रवाई भी संभव है।
-इंद्र विक्रम सिंह, डीएम
-
आरोपी डॉक्टर और उसके बेटे की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गईं हैं। दोनों टीमें अलग-अलग जनपदों में जहां उसके रिश्तेदार और आरोपी के घर हैं, वहां तलाश कर रही हैं। गैर जमानतीय वारंट की कार्रवाई भी की जाएगी।
-संजय कुमार एसपी सिटी