फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

प्रेमी के घर पहुंची युवती शादी की जिद पर अड़ी

Mon, 05 Apr 2021 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
crime
गंगसरा/पुवायां। एक युवती शनिवार की शाम प्रेमी के घर गांव गंगसरा पहुंच गई। इससे प्रेमी के घर खलबली मच गई। युवती के परिजन भी गंगसरा पहुंचे और उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह घर जाने को तैयार नहीं हुई है और शादी की जिद पर अड़ी हुई है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव गंगसरा के एक युवक की रिश्तेदारी तिलहर में है। छह माह पूर्व युवक रिश्तेदारी में गया तो वहां की एक 20 वर्षीय युवती से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसके बाद युवक अक्सर तिलहर जाता रहा। इधर, युवक कुछ दिन से तिलहर नहीं गया तो युवती ने उसे बुलाया। युवक ने कुछ दिन बाद आने की बात कही तो युवती शनिवार शाम अकेले ही प्रेमी के घर आ पहुंची और शादी की जिद करने लगी।
विज्ञापन

युवक के परिजन ने युवती के घर जानकारी दी तो उसके परिवार वाले गंगसरा पहुंचे। उन्होंने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती प्रेमी से ही शादी की जिद पर अड़ी हुई है और घर जाने को तैयार नहीं है। रविवार शाम तक युवती के परिवार वाले भी गंगसरा में ही रुके हुए हैं। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed