{"_id":"605f713b8ebc3e59123143eb","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly442141661","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा थाने के सामने भिड़े बस चालक, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा थाने के सामने भिड़े बस चालक, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बंडा। बिना नंबर सवारी बैठाने को लेकर बस चालकों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
बंडा में पूरनपुर रोड पर थाने के सामने प्राइवेट बस खड़ी होती हैं। शनिवार को बिलसंडा से एक बस आकर पूरनपुर मार्ग पर रुकी। इस दौरान पूरनपुर जाने के लिए एक बस पहले से ही खड़ी थी। बाद में आने वाली बस का चालक सवारियां बैठाने लगा। इस पर पहले से खड़ी बस के चालक ने एतराज जताया। चालक ने नंबर से ही सवारियां बैठाने को कहा। इस पर दोनों बस चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया।
थाने के सामने मारपीट होने के बाद भी किसी पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि बस चालकों की आपस में मारपीट की सूचना मिली है। लेकिन किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।