{"_id":"605f71338ebc3e58fe369488","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly442141594","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन में टक्कर से भड़के सिपाही ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन में टक्कर से भड़के सिपाही ने युवक को पीटा
विज्ञापन
बंडा। पुलिस के वाहन और बाइक में टक्कर लगने के बाद सिपाही ने बाइक सवार युवक को बीच सड़क पीट दिया। झगड़े में एक सिपाही की वर्दी भी फट गई। पुलिस ने बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया है।
शनिवार दोपहर सिपाही पुलिस जीप को धुलवाने के लिए पुवायां रोड पर ले गया था। वाहन धुलने के बाद वापस आते समय सर्विस स्टेशन के सामने ही वाहन एक बाइक से टकरा गया। युवक के विरोध करने पर सिपाही ने थाने से पुलिस बल को बुला लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी। बाइक सवार युवक पहले तो अपनी गलती नहीं होने पर पिटाई का विरोध करता रहा लेकिन बाद में वह सिपाही से भिड़ गया। इस दौरान एक सिपाही की वर्दी भी फट गई। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद सिपाही युवक को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आए। आरोप है कि युवक को थाने में भी जमकर पीटा गया। युवक को थाने में बैठाकर रखा गया है।
सिपाही पर पहले भी लग चुके हैं अभद्रता के आरोप
बंडा। बंडा थाने में एक सिपाही दो साल से अधिक समय से जमा हुआ है। पहले भी कई बार लोग सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगा चुके हैं, लेकिन सिपाही के खिलाफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सिपाही पहले भी कई मामलों में चर्चा में रह चुका है। संवाद
विज्ञापन
युवक ने बाइक से जीप में टक्कर मार दी थी और युवक नशे में भी था। युवक को पीटे जाने का आरोप निराधार है। युवक से पूछताछ की जा रही है। - मनोज कुमार, थाना प्रभारी, बंडा