फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

तिलहर में घर में घुसकर लाखों की चोरी

Sat, 20 Feb 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
crime
तिलहर में चोरी की वारदात के दौरान अलमारी का बिखरा पड़ा सामान - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मोहल्ला दातागंज में बृहस्पतिवार रात चोर एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने एक डॉक्टर और एक अन्य व्यक्ति के घर में भी चोरी की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी ने मौका मुआयना किया। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट्स टीम ने भी जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सन्नी गुप्ता ने बताया कि वह पत्नी सोनम गुप्ता के साथ बरेली स्थित ससुराल थे। घर पर उनके पिता नरेश चंद्र गुप्ता और चाचा राम शंकर गुप्ता थे। शुक्रवार की सुबह चाचा टहलने निकले तब घर का मुख्य दरवाजा खुला देखकर हैरान रह गए। उन्होंने भाई नरेश चंद्र गुप्ता को जगाया। घर के अंदर गए तो अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा था। सन्नी ने बताया कि सूचना पर बरेली से वह भी अपने घर आ गए। बताया कि चोर छत पर लगे जीने का दरवाजा खोलकर घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया कि चोर सोने की अंगूठी, झुमकी, सोने की चेन और कुछ नकदी चुरा ले गए हैं। उधर सन्नी गुप्ता के घर के पड़ोस में रहने वाले मनोज प्रबल ने बताया कि चोरों ने उनके घर में भी छत से घुसने की कोशिश की। जाग हो जाने पर चोर भाग गए। इसी प्रकार चोरों ने पड़ोस में ही डॉ. आलोक अग्रवाल के यहां भी छत से चढ़कर जीने के दरवाजे की कुंडी को तोड़ी पर वे अंदर नहीं पहुंच सके। पीड़ित सन्नी गुप्ता के पिता नरेश चंद्र गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है । घनी आबादी के बीच चोरी की वारदात से लोगों में दहशत और पुलिस के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed