{"_id":"5d6c0a178ebc3e939d469059","slug":"crime-shahjahanpur-news-bly374464685","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां पुलिस ने पकड़े गए फर्जी लाइसेंस पर बने शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां पुलिस ने पकड़े गए फर्जी लाइसेंस पर बने शस्त्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। फर्जी लाइसेंस पर खरीद गए दो शस्त्र पुलिस ने बरामद कर शस्त्रधारकों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए लोगों के लाइसेंस गाजियाबाद में पकड़े गए सदानंद ने ही बनवाए थे। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में उसे भी सह अभियुक्त बनाया है।
सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि एसपी और एएसपी के निर्देशन में उनकी देखरेख में शस्त्र लाइसेंस के सत्यापन का काम कराया जा रहा है। जांच में पता चला कि गांव अनावा के सुरेश के पास फर्जी लाइसेंस पर खरीदी राइफल और इसी गांव के अब्दुल रहमान के पास रिवाल्वर है। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह, एसआई नागेंद्र सिंह, जगदीश भाटी, श्यामबाबू, सिपाही कुशलपाल और अजीत कुमार की टीम गठित कर सुरेश और अब्दुल रहमान को दबोच लिया गया। दोनों के शस्त्र लाइसेंस और शस्त्र, कारतूस भी कोतवाली लाए गए। जांच में दोनों के लाइसेंस फर्जी पाए गए। आरोपियों ने बताया कि उन लोगों के लाइसेंस गांव के प्रधान सदानंद ने बनवाए हैं। सदानंद को गाजियाबाद के कविनगर थाने की पुलिस फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाने के आरोप में अगस्त माह में जेल भेज चुकी है। पुलिस ने दोनों शस्त्र सीज कर आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471 और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।