फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Couple and son beat up man for seeking donation for transformer.

Shahjahanpur News: ट्रांसफाॅर्मर के लिए चंदा मांगने पर दंपती और बेटे ने पीटा

Wed, 02 Sep 2026 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Couple and son beat up man for seeking donation for transformer.
जलालाबाद। कल्याणपुर गांव में नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाने के लिए चंदा मांगने पर गांव के शिवम को एक दंपती और उनके बेटे ने पीटा। गांव वालों ने शिवम की ओर से पुलिस को तहरीर देकर हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने और एसडीएम से गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कल्याणपुर निवासी महिपाल, रामपाल, हंसराज, ऋषिपाल, सर्वेश आदि ने पुलिस को बताया कि गांव में लगा ट्रांसफाॅर्मर आए दिन फुंक जाता है। गत 28 अगस्त को ट्रांसफॉर्मर फिर जल जाने से गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइनमैन से संपर्क करने पर उसने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर लग जाएगा, लेकिन पुराना ट्रांसफाॅर्मर कार्यशाला ले जाने और वहां से नया लाने आदि काम में लगभग तीन हजार रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन

इसके लिए शिवम ने सोमवार को 50-50 रुपये चंदा लेना शुरू किया। इसी दौरान एक व्यक्ति चंदा देने से मना करते हुए गाली गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ शिवम पर हमलावर हो गया। विद्युत निगम के एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर लगाने के लिए रुपये मांगने की उन्हें जानकारी नहीं है। गांव में बिजली की समस्या दूर कराई जाएगी। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed