फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Could not be launched due to imposition of code of conduct

आचार संहिता लगने से नहीं हो सका निर्माणाधीन नाला व सड़क चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण

Sun, 09 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Could not be launched due to imposition of code of conduct
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर डीआरएम की स्पेशल ट्रेन के पास खड़े रेलवे के अधिकारी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रेलवे की ओर से मालगोदाम रोड के चौड़ीकरण और नाला निर्माण का लोकार्पण शनिवार को होना था, लेकिन कैबिनेट मंत्री व सांसद के नहीं पहुंचने और चुनाव आचार संहिता लगने से कार्यक्रम स्थगित हो गया। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन को बिना लोकार्पण के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड पर रेलवे की ओर से नाला का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही मालगोदाम रोड का चौड़ीकरण होना है। दोनों ही कार्यों का शनिवार को लोकार्पण होना था। डीआरएम अजय नंदन अपनी स्पेशन ट्रेन से दोपहर 2:15 बजे शाहजहांपुर स्टेशन आए। डीआरएम के आगमन और लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर पहले से तैयारियां की गईं थीं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण कुमार सागर को दोनों ही कार्यों का लोकार्पण करना था। दोपहर 3:30 बजे तक दोनों ही जनप्रतिनिधि रेलवे स्टेन नहीं पहुंच सके। इस बीच चुनाव आचार संहिता की घोषणा कर दी गई। इसकी वजह से निर्माण कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। करीब दो घंटे रेलवे स्टेशन पर रुकने के बाद करीब शाम चार बजे डीआरएम अजय नंदन भी अपनी स्पेशल ट्रेन पर सवार होकर मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए। उनके साथ एडीआरएम एसके सिंह, सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह व अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम ने नवनिर्मित स्टेशन के सफाई कार्य को लेकर दिए निर्देश
डीआरएम अजय नंदन ने शाहजहांपुर-पीलीभीत ब्रांच लाइन के नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करना चाहा, लेकिन इस बीच बारिश होने की वजह से वह उधर नहीं जा पाए। उन्होंने मेन लाइन के स्टेशन का ही भ्रमण किया। सीएचआई शशांक पांडेय से नवनिर्मित रेलवे स्टेशन की साफ-सफाई को लेकर जानकारी ली। सफाई व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सीएचआई त्रिलोक चंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed