फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona vaccination

चार दिनों में कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य पूरा करेगा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 25 Jan 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
corona vaccination
शाहजहांपुर। दो दिन के टीकाकरण अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष महज 1357 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लग सका है। इसको ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण की अवधि को बढ़ाया गया है। अभी जहां 28 व 29 जनवरी को टीकाकरण होना है। अब लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चार और पांच फरवरी को भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। पहले दिन 400 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 308 ने टीका लगवाया था। 22 जनवरी को 2497 के सापेक्ष मात्र 1049 स्वास्थ्यकर्मियों ने ही टीकाकरण कराया। इसको लेकर शासन काफी गंभीर है और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। इसके लिए 28 व 29 जनवरी के बाद चार और फरवरी को भी सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 11631 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाना है, जिसमें मात्र 2897 को ही कोविड-19 का टीका लगाया जा सका है। इसका बड़ा कारण लोगों में टीककारण को लेकर फैली भ्रांतियां हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों का भी टीकाकरण नहीं किया जाएगा, जो कि पहले से बीमार चल रहे हैं। इनमें गर्भवती महिलाएं, सांस और ह्दय रोगी शामिल हैं। लेकिन जिनको कोई समस्या नहीं है, उनको टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पांच फरवरी तक प्रथम चरण के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

एक दिन में 2568 को लगाना होगा टीका
चार दिन में प्रथम चरण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन कम से कम 2568 लोगों को टीका लगाना होगा। इसके साथ ही केंद्रों की संख्या भी बढ़ानी होगी। जिले में अभी 10,274 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। इस दौरान छूटे लोगों के लिए बीच कोई तारीख दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed