Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

संडा खास : दो हफ्तों में आठ लोगों की मौत, सौ से ज्यादा बीमार

Tue, 18 May 2021 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
corona
निगोही (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के गांव संडा खास में दो हफ्तों में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। सौ से ज्यादा लोग बुखार, जुकाम से पीड़ित हैं। वहीं प्रशासन का कहना है कि गांव में अब तक मात्र सात लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना से किसी की जान नहीं गई है। लोग की मानसिकता ये है कि तीन किलोमीटर दूर निगोही सीएचसी पर टेस्ट कराने की जगह वे गांव के ही झोलाछाप से इलाज करवा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने में स्वास्थ्य विभाग बुरी तरह विफल है।
विज्ञापन

गांव संडा खास की आबादी 600 से अधिक है। शाहजहांपुर से गांव की दूरी 27 किलोमीटर है। अब तक इस गांव में सात लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं तो सैकड़ों लोग खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं। बीमार गांव से तीन किलोमीटर दूर निगोही सीएचसी जाने के स्थान पर गांव के ही झोलाछाप के यहां जाना ज्यादा हितकर समझते हैं। सरकार और प्रशासन का जांच, उपचार और टेस्टिंग पर जोर है, लेकिन गांव संडा में स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक नहीं कर पा रहा है। गिने-चुने लोगों ने ही यहां जांच कराई है। यहां तक कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए घरों पर पहुंचीं आशाओं को ग्रामीणों ने खरी-खोटी सुनाकर लौटा दिया। गांव के लोगों का मानना है कि निगोही सीएचसी या संडा खास उपकेंद्र पर जाने पर कोरोना टेस्ट होगा, ऐसे में संक्रमित होने पर उनको परिवार से अलग रहना पड़ेगा। 14 मई को इस गांव के प्रभाकर मिश्रा, डोरीलाल की पत्नी शांति, सत्यपाल की सास की मौत हो गई। इससे पूर्व रतन सिंह, होरीलाल, मलिखान, रामदास का पुत्र विपिन, नन्हे जाटव की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने यहां लोगों को जागरूक करने की जरूरत नहीं समझी है।
विज्ञापन

इस गांव को राजनीति का गढ़ माना जाता है। इस ग्राम पंचायत में अधिकतर समय विनोद अवस्थी के परिवार का प्रधान रहा है। इस बार पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित सीट से रजनीश यादव की पत्नी पूनम यादव प्रधान बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेडिकल किट नहीं मिली, रैपिड रिस्पांस टीम भी नहीं पहुंची
प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव का कहना है कि निगोही सीएचसी के चिकित्सकों, संडा खास उपकेंद्र पर तैनात एएनएम ने न ही मेडिकल किट दी है और न ही अब तक रैपिड रिस्पांस टीम संडा खास आई है। फिर भी प्रधान की ओर से लोगों को सामाजिक दूरी बनाकर और मास्क लगाकर अपने को और दूसरों को सुरक्षित रखने की सलाह दी जा रही है। बहुत जल्द गांव संडा खास को सैनिटाइज किया जाएगा। निगरानी समिति के सदस्यों की उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही यह समिति गांव में काम कर रही है।
-
निगरानी समिति की टीम, एएनएम और आशा नहीं आईं
गांव के रामनरेश अवस्थी का कहना है कि डोरीलाल की पत्नी शांति, प्रभाकर मिश्र की मौत हो गई है। इन दोनों घरों के कई लोग बीमार हैं। घर-घर मरीज हैं। जांच के लिए इस गांव में न ही निगरानी समिति की टीम आयी और न ही एएनएम व आशा आईं हैं।
-
गंदगी में रहना मजबूरी
गांव के राकेश का कहना है कि अहिबरन लाल के घर से शिवराम के घर तक हल्की बरसात होने पर दल-दल हो जाता है। इस समय भी कीचड़ भरा हुआ है। होली पर सफाईकर्मी आया था। होली के बाद से आज तक सफाई नहीं हुई है। गंदगी में रहना हमारी मजबूरी है।
-
बदलते मौसम के कारण खांसी, जुकाम, बुखार आया है। काढ़ा, जोसांदा का सेवन कर स्वस्थ हो गया हूं। मास्क लगाकर, सामाजिक दूरी कायम कर अपने को बचा रहा हूं।
- श्यामाचरन अवस्थी, ग्रामीण
-
एक महीने पहले गांव संडा खास के उपकेंद्र पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया था। यहां दो गोलियां देकर टरका दिया गया। कोरोना की खुराक नहीं दी गई। तेज बुखार आया तो मेडिकल स्टोर से दवाई लाकर खाई। जिससे बमुश्किल स्वस्थ हो पाया।

- अनारकली, ग्रामीण
-
जल्द ही संडा खास जाएगी रैपिड रिस्पांस टीम : सीएचीसी अधीक्षक
निगोही सीएचसी अधीक्षक डॉ. नितिन चौधरी का कहना है कि गांव संडा खास में तैनात एएनएम शीला सिंह बीमार हैं। यहां मीना पाल काम कर रहीं हैं। यहां भी 200 से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां भी रैपिड रिस्पांस टीम जाएगी। उन्होंने कहा कि रैपिड रिस्पांस की तीन टीमें गठित की हैं। वे 24 घंटे काम कर रहीं हैं। इन टीमों ने सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांवों में 10 हजार लोगों की कोरोना जांच की है। 419 लोग संक्रमित पाए गए। उनकी भी निगेटिव रिपोर्ट आ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed