फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

एक दिन में मिले 34 कोरोना संक्रमित, भयावह हुई स्थिति

Tue, 06 Apr 2021 05:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भयावह होती जा रही है। जिले में सोमवार को 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं। 21 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया हैं। सभी कंटेनमेंट जोन में पुलिस तैनात की जाएगी और किसी को भी बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या 139 हो गई है। अब तक जिले में 7,141 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सोमवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। जिससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार होने का दावा कर रहा है, लेकिन लोगों की लापरवाही पर रोक न लगी तो स्थिति को कंट्रोल में करना भी मुश्किल हो सकता है। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम का कहना है कि लोगों को खुद जागरूक होने की जरूरत है। दिल्ली, महाराष्ट्र और हरियाणा से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बाहर से आने वाले लोग अपनी कोरोना जांच अवश्य करा लें। कोविड-19 शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी डॉ. रोहिताश ने बताया कि सोमवार को 31 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद शहरी क्षेत्र में दस कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 21 कंटेनमेंट जोन बने हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर और उनकी पत्नी संक्रमित
सोमवार को शहर में एक डॉक्टर व उनकी पत्नी समेत दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मेडिकल कॉलेज में एक कर्मचारी भी सोमवार को कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद शहरी क्षेत्र में रैना बाग कॉलोनी, जज साहब वाली गली, बहादुरगंज, सरायकाइयां, अजीजगंज, सिंजई को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। डॉ. रोहिताश ने बताया कि डीएम के निर्देेशानुसार कंटेनमेंट जोन को सील नहीं किया जाएगा। वहां पर प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है, जोकि कंटेनमेंट जोन में कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कराएंगे। बिना मास्क और बेवजह किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। नगर निगम की ओर से सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर प्रभावी हुआ कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर
शाहजहांपुर। जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ प्रशासन ने गत वर्ष की तरह एक बार फिर कलक्ट्रेट में एकीकृत कोविड-19 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रभावी कर दिया है। एडीएम फाइनेंस गिरिजेश कुमार चौधरी ने बताया कि कोविड कमांड सेंटर के टेलीफोन नम्बर 05042-220017-220018 एवं 220019 हैं। यह कंट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रहेगा। जिस किसी को कोविड-19, दैवीय आपदा, पंचायत निर्वाचन और गेहूं खरीद के संबंध में कोई शिकायत हो तो वह इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।
शाहजहांपुर। जलालाबाद में सोमवार को सीएचसी पर कोरोना जांच में महिला हेल्थ वर्कर व पति-पत्नी समेत विभिन्न मोहल्ले के नौ लोगों की संक्रमित मिले हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित सुंदरनगर में पाए गए हैं। जिसके बाद प्रशासन ने गली को बल्ली लगवाकर सील कर दिया है। चिकित्साधीक्षक डॉ. ओमेंद्र ने बताया कि सोमवार को कुल 268 लोगों की करोना जांच की गई। इनमें 136 लोगों की एंटीजन जांच में 09 की रिपोर्ट पाजिटिव निकली है।
जैतीपुर। क्षेत्र के नवादा मोड़ की एक महिला, एक बच्चे सहित दो कोरोना पॉजीटिव पाए गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद ने बताया कि मरीजों को होम क्वारंटीन किया गया है।
सांसद समेत कई लोगों को लगाया कोरोना का टीका
शाहजहांपुर। कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर टीकाकरण अभियान का चौथा चरण शुरू किया जा चुका है। इस चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। सोमवार को सांसद अरुण कुमार सागर ने सीएमओ कार्यालय पुराना जिला अस्पताल में आयोजित सत्र में पहुंचकर टीका लगवाया। इस बीच सांसद ने सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है।
सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्वास्थ्य टीम द्वारा कोरोना टीकाकरण किया गया। इस बीच 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ रहा है, जिससे खुद और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण कराना जरूरी है। बताया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बाहर से आने वाले लोगों पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बरेली मोड़ पर कोरोना परीक्षण टीम तैनात की गई है। इसके साथ ही गांवों में भी कोरोना परीक्षण किया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के करीब 6.25 लाख लोग हैं, जिनमें से 1.43 लाख लोगों को अप्रैल माह में कोविड-19 का टीका लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक एक लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। सोमवार को 92 सत्रों का आयोजन कर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed