फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   cm in shahjahanpur

जलालाबाद की रैली को सफल बनाने के लिए झोंकी ताकत, जितिन ने संभाली कमान

Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
cm in shahjahanpur
जलालबाद में सभा स्थल पर मंच व्यवस्था का निरीक्षण करते मंत्री जितिन प्रसाद । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित सभा की तैयारियों को लेकर ब्लॉक सभागार में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के तीन महीने का परिश्रम प्रदेश के राजनीतिक भविष्य को तय करेगा। भाजपा विचारधारा, लक्ष्य और मजबूत संगठन वाली पार्टी है, जिसके बल पर योगी सरकार ने पांच साल में वह कर दिखाया जो पिछले 50 वर्षों में नहीं हो सका।
विज्ञापन

जितिन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अराजकता, गुंडागर्दी व अनुशासनहीनता पर विराम लगाकर प्रदेश को नई दिशा दी है। ऐसे मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाना सबकी जिम्मेदारी है। इससे पहले प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने जो कहा, वह कर दिखाया है। ब्लॉक प्रमुख लता सिंह की ओर से जितिन प्रसाद व कपिल अग्रवाल को अमित सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बाबा परशुराम सर्व कल्याण समिति ने उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट किए। जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, विधायक वीर विक्रम सिंह, मानवेंद्र सिंह, रोशन लाल वर्मा, पूर्व विधायक नीरज कुशवाहा, चेयरमैन मनेंद्र गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सुधीर गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शिल्पी गुप्ता, जिला महामंत्री रमाकांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी, ब्लॉक प्रमुख मदनापुर महेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, विनय शर्मा, राजीव कश्यप, मीडिया प्रभारी विनीत मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके बाद जितिन प्रसाद, कपिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा और विधायकों ने निर्माणाधीन सभा स्थल व हेलीपैड देखा और तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलान में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का एक गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, गेंदन लाल गुप्ता, राम गोपाल वर्मा, वीरेश गुप्ता, संजय सिंह, आलोक प्रताप, भोला, विनोद गुप्ता, विवेक गुप्ता, सुनील गुप्ता, रामदास गुप्ता, विकास कश्यप, अनिल शास्त्री, मोहित गुप्ता, सुगम सक्सेना, हरेनाराण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष को दिया ज्ञापन
श्री परशुराम जन्मभूमि प्रबंध समिति की ओर से मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन भाजपा के जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा को सौंप गया। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की अपील की। ज्ञापन में कहा है कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली है। परशुरामपुरी को पर्यटक स्थल घोषित कर उसका विकास करवाया जाए। जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी घोषित हो। रामताल में भगवान परशुराम की 121 फुट की प्रतिमा लगवाई जाए। याकूबपुर तिराहे को परशुराम चौक के रूप में विकसित किया जाय। ज्ञापन देने वालो में गोपाल मोहन द्विवेदी, रामू अग्निहोत्री, प्रदीप मिश्रा, राजीव द्विवेदी, सर्वेश दीक्षित, मनोज अग्निहोत्री, रामू मिश्रा, भोला मिश्रा आदि मौजूद रहे।
मंच और हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में
जलालाबाद में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभास्थल पर छत तथा मंच के साथ ही हेलीपैड का निर्माण जोरशोर से चल रहा है। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए सैकड़ों मजदूर काम पर लगाये गए हैं। हेलीपैड से मंच तक पहुंचने के दौरान मुख्यमंत्री की फ्लीट को कोई दिक्कत न खड़ी हो इसके लिए मंडी रोड के किनारे लगे कई पेड़ों की छंटाई आदि का काम भी रविवार को तेजी से चलता रहा। सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, एडीएम (वित्त एवं राजस्व), एसपी देहात संजीव वाजपेयी, एसडीएम बरखा सिंह, सीओ अरविंद सिंह के अलावा पीडब्लूडी विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। रविवार को एलआईयू के अधिकारियों की टीम ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। रविवार तक सभा स्थल व मंच के निर्माण का कार्य 50 प्रतिशत पूरा कर लिया गया।

अल्हागंज। प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद का अल्हागंज में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। नगर पंचायत चेयरमैन राजेश वर्मा, जिला महामंत्री अनिल गुप्ता, बृज प्रांत की महिला महामंत्री चंद्रेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य रामकिशोर वर्मा, अध्यक्ष मनेद्र सिंह, चंदन वर्मा आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व आशा बहू कार्यकत्रियों ने मंत्री को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अल्हागंज का नाम बदलकर ईश्वरपुरम करने का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed