फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cloudy thunder and thunder became evening

आंधी और गरज के साथ बादल घिरने पर दिन में हो गई शाम

Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cloudy thunder and thunder became evening
शाहजहांपुर। हवा के कम दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम मंगलवार को तीसरे दिन भी असामान्य बना रहा। सूर्योदय के बाद सुबह कुछ देर धूप खिली, लेकिन दस बजे तक घने बादल गरज के साथ छाने लगे तो रात जैसा नजारा हो गया। हालांकि, बाद मेें बादल में छंट गए और फिर से धूप निकलने के साथ उमस बढ़ गई, लेकिन दोपहर करीब 1:30 बजे आंधी के साथ पूर्वी क्षितिज से काली घटाएं छाईं तो अंधेरा छा गया। इस दौरान कई स्थानों पर मामूली बूंदाबांदी भी हुई। पुवाया में आंधी बारिश और खुटार में ओले भी पड़े। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे तक तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन

पिछले 72 घंटे से जिले मेें मौसम डांवाडोल बना हुआ है और उसमेें लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। रविवार को आधी रात के बाद आंधी और बूंदाबांदी से बीते दिन सुबह उमस से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दिन बादलों की चादर धुंध बनकर छाई रही। इस कारण रात मेें न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 23.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मंगलवार को सुबह दिन की शुरुआत सामान्य रूप से हुई। सूर्योदय के बाद धूप खिली, लेकिन दिन चढ़ने के साथ बादल फिर से मंडराने लगे। एक बार धुंधलका छाने पर ऐसा लगा कि बारिश होने वाली है, लेकिन पछुआ हवा के झोंके चले तो बादलों की ओट से सूरज फिर से झांकने लगा।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे तक धुंध और धूप के मिले-जुले असर से वातावरण में पीलापन छाया रहा, लेकिन एक घंटे बाद आंधी के साथ एकाएक काले बादल घिर आए और ऐसा लगा कि सूर्यास्त हो गया हो। इस बीच, ग्रामीण क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई तो हवा ठंडी हो गई और अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री लुढ़ककर 32.0 डिग्री सेल्सियस रह गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि आसपास के जनपदों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण दोपहर बाद तापमान में गिरावट आ गई। उनका कहना है कि अगले 24 घंटे तक तेज आंधी ओर बारिश की पूरी संभावना है क्योंकि बैरोमीटर की रीडिंग मेें शाम चार बजे एक मिलीबार की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश और ओले पड़ने से फसलों को नुकसान
पुवायां। मंगलवार दोपहर पुवायां तहसील क्षेत्र में आंधी के साथ बारिश होने से खेतों में खड़ी और कटी पड़ी गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। खुटार के गांव नरौठा क्षेत्र में आंधी, बारिश के बीच काफी बड़े ओले भी गिरे। खुटार में छोटे ओले गिरे और बारिश भी हुई। खुटार के किसान श्याममोहन त्रिवेदी ने बताया कि कटे पड़े गेहूं की फसल खराब होने की आशंका है। संवाद

हाईवे पर पेड़ गिरने से बाधित हुआ आवागमन, लगा जाम
मीरानपुर कटरा। शीशम के पेड़ में आग लग जाने की वजह से विशालकाय पेड़ नेशनल हाईवे पर गिर गया। इसके चलते हाईवे से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। वन विभाग ने जेसीबी से पेड़ हटवाकर रास्ता साफ कराया। मोहल्ला बिल्लीगंज के निकट कोई ट्रक चालक केले के पत्तों को फेंक गया था। इन केलों के पत्तों के ढेर में पिछले दो दिनों से आग सुलग रही थी। मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे केलों के पत्तों के ढेर के पास खड़े शीशम का पेड़ अचानक नेशनल हाईवे पर गिर गया। इससे नेशनल हाईवे पर लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। करीब आधा घंटा बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने जेसीबी बुलाकर पेड़ हटवाकर रास्ता साफ कराया। तब नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन चालू हो सका। वन विभाग के वन दरोगा अजय कुमार ने बताया कि शीशम की कीमती लकड़ी को कटवाकर नगरिया पौधशाला में रखवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed