फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Class IV staff also took vows

चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने भी भरी हुंकार

Mon, 23 Mar 2015 11:11 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 23 Mar 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कैंपस की तरह सोमवार को अमूमन सुनसान रहने वाला खिरनीबाग का जीआईसी ग्राउंड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के धरना-प्रदर्शन से गरमाया रहा। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने शासन स्तर पर लंबित 22 सूत्री मांगों को लेकर सपा सरकार को निशाने पर लिया। वहां पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट को कर्मचारियों ने ज्ञापन देकर लंबित मांगें जल्द पूरी करने पर जोर दिया।  
विज्ञापन

इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष चिंरौजी लाल ने शासन को भेज गया 22 सूत्री मांगपत्र पढ़कर सुनाया। वक्ताओं ने ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर सभी मांगों को जायज ठहराया। साथ ही सरकार से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने और रिक्त पदों पर भर्ती जल्द कराने की मांग की। ज्ञापन में भी इन्हीं मांगों का उल्लेख किया गया है। धरना-प्रदर्शन में विभिन्न विभागों से जुड़े रामनरेश वर्मा, अली मोहम्मद, जितेंद्र सिंह, विनोद कुमार छाबड़ा, मोहित अवस्थी, पुष्पा देवी, सरदार खां, कुंज बिहारी मिश्रा, मुन्ना लाल वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed