{"_id":"610057398ebc3e5f05267b43","slug":"civic-amenities-shahjahanpur-news-bly4545364146","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाई-फाई सुविधा से लैस होंगी जनपद की सभी ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाई-फाई सुविधा से लैस होंगी जनपद की सभी ग्राम पंचायतें
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते डीएम इंद्र विक्रम सिंह । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिले की ग्राम पंचायतें बहुत जल्द वाई-फाई सुविधा से लैस हो जाएंगी। जिले के नौ विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए केबल बिछाने का काम पूरा हो चुका है।
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभी ग्राम पंचायतों को वाई-फाई कनेक्टिविटी देने के काम की समीक्षा की और शेष छह विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में यह काम आगामी सितंबर माह तक कराने के निर्देश दिए।
समीक्षा से पता चला कि विकास खंड ददरौल, भावलखेड़ा, जलालाबाद, मदनापुर, मिर्जापुर, तिलहर, पुवायां, खुटार और कांट ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में वाई-फाई कनेक्टिविटी के लिए केबल बिछाया जा चुका है। डीएम ने कहा कि यह प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जहां वाई-फाई कनेक्टिविटी केबिल पहुंच गया है, वहां संबंधित खंड विकास अधिकारी क्रॉस चेकिंग कर लें। उन्होंने बताया कि वाई-फाई कनेक्टिविटी से ग्राम पंचायत भवन, पंचायत सचिवालय, प्राइमरी विद्यालय आदि सरकारी संस्थाओं को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि बीडीओ इसकी पुष्टि कर लें कि निर्माणाधीन पंचायत भवनों/ग्राम पंचायत सचिवालयों तक वाई-फाई कनेक्टिविटी हेतु केबल बिछा है। केबल बिछने की प्रक्रिया पूर्ण होने पर यह कार्य बीबीएनएल को सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन पंचायत भवनों को जल्द पूरा कराएं और जिस पंचायत भवन के निर्माण को अभी भूमि उपलब्ध नहीं हुई, वहां जल्द उपलब्ध कराएं। बैठक में सीडीओ प्रेरणा शर्मा, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, नगर आयुक्त संतोष शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल कुमार, डीएफओ आदर्श कुमार, मंडलीय अभियंता (दूरसंचार) आशीष कुमार समेत सभी खंड विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद