फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chinmayanand

योगी सरकार को बदनाम करने के लिए कराई गई महंत नरेंद्र गिरि की हत्या : चिन्मयानंद

Wed, 22 Sep 2021 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Chinmayanand
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत को हत्या करार दिया है। उनका कहना है कि उप्र की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए नरेंद्र गिरि की हत्या कराई गई है। साधु-संतों को बदनाम करने के लिए एक दल विशेष कार्य कर रहा है। शिष्य आनंद गिरि के साथ महंत नरेंद्र गिरि के मनमुटाव का लाभ लेकर हत्या कराई गई है। इस प्रकरण की सीबीआई या फिर न्यायिक जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देशभर के साधु-संतों को जोड़ने वाले 13 अखाड़ों से मिलकर अखाड़ा परिषद का गठन होता है। इसके अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि बहुत जीवट व्यक्तित्व के धनी थे। ऐसे में उनके आत्महत्या करने की बात एकदम निराधार है। एक दल विशेष उनकी मौत का राजनीतिक लाभ लेना चाहता है। अखाड़े से जुड़ी संपत्ति पर कब्जा करने और प्रदेश की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए उनकी हत्या कराई गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिष्य आनंद गिरि के साथ पूर्व में हुए उनके मनमुटाव का लाभ लेकर हत्या को आत्महत्या दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा होने से नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि दोनों रास्ते से हट जाएंगे और संपत्ति पर हत्यारे कब्जा कर लेंगे। योगी सरकार के कार्यकाल के दौरान तमाम साधु-संतों को एक दल विशेष ने साजिश में फंसाकर बदनाम करने का काम किया है। चिन्मयानंद ने कहा कि उन पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप भी ऐसी ही साजिश का हिस्सा थे। चिन्मयानंद ने मांग की है कि महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु के प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच हो। सीबीआई या न्यायिक जांच के जरिये मामले का खुलासा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed