{"_id":"65a1a78b03421446a60b9626","slug":"child-dies-after-being-hit-by-car-in-khaikheda-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-11516-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाईखेड़ा में कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाईखेड़ा में कार की चपेट में आने से बच्चे की मौत
Sat, 13 Jan 2024 02:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 13 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
गोपी का फाइल फोटो । स्रोत परिजन
जलालाबाद। शुक्रवार शाम बरेली हाईवे पर खाईखेड़ा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने आठ वर्षीय गोपी को कुचल दिया। परिजन गंभीर रूप से घायल बच्चे को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। गोपी गांव के ही स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।
गांव खाई खेड़ा निवासी रामू कश्यप का बेटा चौराहे के पास खेल रहा था। अचानक वह रोड पर पहुंच गया, तभी बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। कार में फंसकर वह कुछ दूर तक घिसटता चला गया। भाई रचित ने बताया कि हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। परिजन गोपी को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोपी छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां नन्ही देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।