फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chamoli jal pralay missing case

शेर सिंह का अब तक नहीं लगा सुराग

Sat, 20 Feb 2021 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
chamoli jal pralay missing case
डीएनए टेस्ट के लिए शेर सिंह की मां कलावती के खून का नमूना लेते चिकित्सक। संवाद - फोटो : POWAYAN
पुवायां। उत्तराखंड के ऋषिगंगा में आई जल प्रलय में लापता खुटार के गांव महुआ मैनियां निवासी शेर सिंह का अब तक सुराग नहीं लगा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मां कलावती का डीएनए टेस्ट के लिए खून का नमूना लिया गया।
विज्ञापन

गांव महुआ मैनिया निवासी शेर सिंह एक वर्ष से अपनी ससुराल जनपद लखीमपुर के थाना बेलरायां के गांव कुल्हौरी में रह रहे हैं। ससुराल से ही वह लखीमपुर के ही ठेकेदार गोलू के साथ ही ऋषिगंगा परियोजना में काम करने गए थे। सात फरवरी को ऋषिगंगा में आई जल प्रलय के बाद से शेर सिंह का कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

शेर सिंह के पिता दीनदयाल, भाई रंजीत सिंह और शेर सिंह के मझले भाई के ससुर गांव सहारू निवासी रमेश कुमार 14 फरवरी को उत्तराखंड गए थे।
एसडीएम सतीश चंद्रा के निर्देश पर शुक्रवार को खुटार सीएचसी के अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टीम के साथ गांव महुआ मैनियां पहुंचे और शेर सिंह की मां कलावती का ब्लड सैंपल लिया। डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि ब्लड सैंपल को शाहजहांपुर से डीएनए जांच के लिए देहरादून भेजा जाएगा। टीम में एलटी नवलकिशोर, राणाकृष्ण रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई रंजीत ने फोन पर बताया कि वे लोग रुपये उधार लेकर उत्तराखंड गए हैं। उत्तराखंड प्रशासन सहित कई एजेंसियां बचाव और राहत कार्य में तेजी से लगी हैं। टनल से पानी निकाला जा रहा है और खोदाई भी चल रही है, लेकिन शेर सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल रहा है। शेर सिंह का पता नहीं चलने से वे लोग बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed