फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Challan Issued Against Person Who Threatened to Kill BKU District President

Shahjahanpur News: भाकियू जिलाध्यक्ष को मारने की धमकी देने वाले का चालान

Thu, 04 Jun 2026 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Challan Issued Against Person Who Threatened to Kill BKU District President
पुवायां थाना प्रभारी को तहरीर देते भाकियू पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : अ​धिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व अन्य।
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर गाली-गलौज की गई और कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने धमकी देने के आरोप में गांव अनंतापुर के सतेंद्र कुमार का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

भारत सिंह यादव ने बताया कि दो जून की रात पहले उनके व्हाट्सएप पर गाली लिखा मेसेज आया। इसके बाद मेसेज भेजने वाले ने कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण वह और परिजन परेशान हैं। बुधवार को कई कार्यकर्ता और किसान डाक बंगला परिसर में एकत्र हुए और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ता थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस को जांच में पता चला कि गांव अनंतापुर के अवनीश कुमार के मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल की गई थी। अवनीश ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल उसके भाई सतेंद्र के पास था। सतेंद्र को थाने लाया गया। पूछताछ में सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद में भारत सिंह यादव उसके विपक्षियों की मदद कर रहे हैं, इससे वह नाराज है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि सतेंद्र का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed