फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CBA elections 49 advocates nominated for 22 posts

सीबीए चुनाव : 22 पदों के लिए 49 अधिवक्ताओं ने किया नामांकन

Thu, 07 Dec 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
CBA elections 49 advocates nominated for 22 posts
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते अजय वर्मा। स्रोत : जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए 22 पदों के लिए 49 अधिवक्ताओं ने नामांकन कराया है। चुनाव 22 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अजय वर्मा, मुरलीलाल राजपूत, नारायण दत्त त्रिपाठी, राजीव कुमार गुप्ता और राजमोहन मिश्रा ने अपना नामांकन कराया है। वरिष्ठ अध्यक्ष पद के लिए दुर्गेश चंद्र मिश्र, रामेंद्र कुमार मिश्र तथा शफीकुद्दीन ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए अजय त्रिपाठी, कृपाशंकर वाजपेयी, कृष्णपाल सिंह, सुशील कुमार भारती, शिशुपाल सिंह ने अपने पर्चे भरे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अंकित कनौजिया, आकिब जावेद खां, रमित कुमार त्रिवेदी ने अपना नामांकन कराया। महासचिव पद के लिए अवधेश कुमार सिंह तोमर, ओमेंद्र सिंह यादव एवं राजीव कुमार शर्मा ने नामांकन कराया। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए आदर्श मिश्रा, ब्रजपाल, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव और मोहम्मद सुहेल खां, पुष्पेंद्र शुक्ला, राहुल कुमार सक्सेना एवं विनय कुमार शर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार दीक्षित, मीता गुप्ता एवं संजीव कुमार शर्मा का नामांकन हुआ है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों के लिए विकास कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, मोहम्मद तसलीम अंसारी, रामानंद श्रीवास्तव, सतेंद्र कुमार पांडेय एवं सुनील शुक्ला ने नामांकन किया है। कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह सदस्यों के लिए आशुतोष कुमार पांडेय, दिनेश चंद्र, जगतपाल, कालीचरण गुप्ता, कुशाग्र चौहान, मोहम्मद सिराज, संजीव कुमार, शीतल शर्मा, शिवम मिश्रा, सिराज अहमद, सुरेश पाल वर्मा, तौफीक मोहम्मद मंसूरी, वीरेंद्र कुमार, याहिया ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। पूरा कार्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सहायक चुनाव अधिकारी तलतनूर सिद्दीकी, रमेश कुमार, नीरज पाठक, सतेंद्र सिंह यादव, जयशंकर प्रसाद दीक्षित, सूरज सिंह यादव और गुलिस्तां खां, कार्यालय प्रभारी वेदपाल सिंह यादव की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed