फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Careful! Preparations are underway to feed adulterated sweets on festivals

सावधान! त्योहारों पर मिलावटी मिठाई खिलाने की चल रही तैयारी

Wed, 28 Oct 2015 10:09 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Wed, 28 Oct 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
Careful! Preparations are underway to feed adulterated sweets on festivals
मुनाफाखोरी की दौड़ में एक दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ में मिलावट खोर अभी से नगरवासियों को सिंथेटिक मिठाइयां खिलाने की तैयारी करने लगे हैं। दूध में पानी मिलाकर मुनाफा खोरी में पिछड़ने वाले दुकानदार अब खाद्य पदार्थों में केमिकल मिलाकर जहां अपनी जेबें भर रहे हैं वहीं खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए शासन द्वारा बिठाए गए कारिंदे भी अपनी मुट्ठी गरम करके छापेमारी का दिखावा मात्र करते हुए प्रतीत हो रहे हैं। जब भी नगर में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के लिए कोई टीम आती है उससे पहले ही मिलावट खोरों को सूचना मिल जाती है और वह अपने प्रतिष्ठान बंद कर भूमिगत हो जाते हैं। बाजार में दूध की कीमत इस समय 40 से 45 रुपये प्रति लीटर चल रही है। इसके विपरीत केमिकल युक्त बनावटी दूध आसानी से 15 से 20 रुपये लीटर में उपलब्ध हो जाता है। गांव से निकलते ही दूधिए रनिंग वाटर को दूध में मिलाकर अपनी मुनाफा बढ़ा रहे हैं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर में मिलावटी और सिंथेटिक दूध से तैयार मिठाइयों पर रोक लगाने की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन


त्योहारों पर बाजार में उपलब्ध मिठाइयों में मिलावट की वजह से त्योहारों का उत्साह ठंडा हो जाता है। प्रशासन को इस पर निगाह रखनी चाहिए।
- प्रदीप कुमार,लिपिक शिक्षा विभाग

मिठाइयों और चाट पकौड़ी से ही त्योहारों की उमंग और उल्लास पता लगता है, लेकिन मिलावटी दौर में त्योहारों की खुशियां काफूर होती जा रही हैं।
- डॉ. शुभा मिश्रा, महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ

घर में ही पकवान और मिठाइयां बनाकर खुशियां बांटने का नाम त्योहार है। घर के बने पकवान ही हमें मिलावटी दौर से बचा सकते हैं।
-श्याम रस्तोगी, दवा व्यवसायी

त्योहारों पर सिंथेटिक दूध से बनी मिठाइयां बनाने वालों का बहिष्कार कर प्रशासन को उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
- संजय शर्मा, वरिष्ठ नेता आप

त्योहारों पर मिलावटी और हानिकारक केमिकल्स द्वारा निर्मित मिठाइयों की नियमित चेकिंग की जाएगी और ऐसे प्रकरण संज्ञान में आने पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दूध से बनी ताजी मिठाइयों ही खरीदें और एक दो दिन में ही उनका प्रयोग कर लें। इनके जल्द खराब होने की संभावना रहती है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की सूचना विभाग को दी जा सकती है।
विज्ञापन

-आरपी गंगवार,खाद्य निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed