{"_id":"581351044f1c1b6c1ebc24f8","slug":"butter-biscuits-and-chocolate-samples-sealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"घी, बिस्कुट और चॉकलेट के नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घी, बिस्कुट और चॉकलेट के नमूने सील
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर के प्रतिष्ठान पर अफसरों का छापा
दिवाली के मौके पर खान-पान की वस्तुओं में अपमिश्रण और इससे फूड प्वॉयजनिंग की शिकायतें रोकने के लिए डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सैंपलिंग अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने पतंजलि उत्पादों के वितरक अनुभव मेहरोत्रा के कटियाटोला स्थिति प्रतिष्ठान श्री बालाजी ट्रेडर्स पर छापा मारा। अधिकारियों ने वहां से गाय के घी, दूध बिस्कुट और एनर्जी बार चॉकलेट के नमूने सील किए।
शनिवार को डीएम राम गणेश ने जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक में त्यौहार के मौके पर खाद्य वस्तुओं की घटतौली और उनमें मिलावट की रोकथाम के लिए अधिकारियों को छापेमारी करके सघन चेकिंग और सैंपलिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों से भी चेकिंग अभियान में सहयोग मांगा था।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अफसरों को डीएम ने दूध और अन्य दुग्ध उत्पादों की सैंपलिंग पर फोकस करने के निर्देश दिए थे क्योंकि होली-दिवाली जैसे मौकोें पर दूध, मावा, पनीर, मिठाइयों आदि की खपत बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान के पहले दिन सोमवार को अफसरों की टीम केरूगंज की खोया मंडी पहुंची तो उन्हेें वहां के व्यापारियों का कड़ा विरोध झेलना पड़ा।
विज्ञापन
नतीजे में टीम वहां से मावा का एक सैंपल लेकर लौट आई। तब से खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने केवल देहात क्षेत्र में मिठाइयों और अन्य खाद्य वस्तुओं के नमूने लेने पर ध्यान केंद्रित कर रखा, लेकिन शुक्रवार को विभागीय टीम ने कटिया टोला में पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर के प्रतिष्ठान पर छापेमारी करके शहर के अन्य दुकानदारों में हलचल पैदा कर दी। इस दौरान आसपास के अन्य कई विक्रेता अपनी दुकानों के शटर गिराकर खिसक लिए।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीपी सिंह ने पतंजलि वितरक के प्रतिष्ठान से उन वस्तुओं के नमूने लेने को प्राथमिकता की दी गई, जिनकी शुद्धता को लेकर कंपनी व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने बताया के गाय के शुद्ध घी, दूध बिस्कुट और एनर्जी बार चॉकलेट के बंद पैकेट से लिए गए नमूने राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजे जाएंगे। इन्हें मिलाकर अब तक 26 नमूने लिए जा चुके हैं। टीम में खाद्य सुरखा अधिकारी जुगुल किशोर, आरपी गंगवार, रामजी शुक्ला आदि शामिल रहे।