फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   buisnessman protest against destroyed tin shed

टीनशेड तोडने पर भड़के रोजा मंडी के गल्ला आढ़ती

Thu, 13 Feb 2020 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
buisnessman protest against destroyed tin shed
रोजा। मंडी समिति परिसर में गल्ला आढ़तों के सामने पड़े टीनशेड में वहां के कर्मचारी ने देर रात तोड़फोड़ की। सुबह होने पर मंडी पहुंचे लाइसेंसी गल्ला व्यापारियों ने तीखे तेवर अपनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया तो उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ कई पदाधिकारियों के साथ वहां पहुंच गए। हालांकि, बाद मेें वहां पहुंचे एसडीएम वेद सिंह चौहान ने व्यापारियों का ज्ञापन लेकर उन्हें इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

रोजा मंडी में करीब तीन सौ से अधिक व्यापारियों को गल्ला आढ़तों के लाइसेंस दिए गए हैं, लेकिन उस अनुपात मेें दुकानें कम हैं। लगभग 100 गल्ला आढ़ती ऐसे हैं, जिन्हें दुकानें आवंटित नहीं हो सकी हैं। इन व्यापारियों ने अपना कारोबार करने और अनाज भंडारित करने के लिए मंडी के चबूतरों पर और सड़कों के किनारे टीनशेड, तिरपाल आदि डाल रखे हैं। मंडी की चारदीवारी टूटी होने के कारण रात मेें चोरों और आवारा पशुओं से खाद्यान्न की सुरक्षा के लिहाज से व्यापारी टीनशेड के आगे बांस के जाल लगाकर काम चला रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी प्रशासन ऐसे व्यापारियों को अवैध कब्जेदार मानता है और उनके अतिक्रमण हटाने को लेकर अधिकारियों-व्यापारियों के बीच पहले भी कई बार नोकझोंक हो चुकी है। मंगलवार की रात मंडी बंद होने के बाद व्यापारी अपने घरों को लौट गए। रात करीब डेढ़ बजे मंडी के एक कर्मचारी ने टीनशेड और बांस के जाल तोड़ने शुरू कर दिए। आढ़तों की हिफाजत कर रहे व्यापारियों के चौकीदार ने इस पर ऐतराज किया तो मंडी के कर्मचारी ने उसे पीट दिया। चौकीदार से मामले की जानकारी पाकर सुबह मंडी पहुंचे व्यापारियों ने अपनी आढ़तें बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पाकर वहां पहुंचे व्यापारी नेता दुआ ने एसडीएम चौहान को फोन पर सारी बात बताई तो वह भी मंडी पहुंच गए। आढ़ती व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, महामंत्री अजय गुप्ता आदि ने एसडीएम को ज्ञापन देकर मंडी कर्मचारियों की मनमानी रोकने और चहारदीवारी बनवाए जाने की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर वह अपने लाइसेंस जमा करके गल्ला कारोबार छोडने को मजबूर हो जाएंगे। मंडी सचिव नवीन कोहली के बाहर गए होने के कारण एसडीएम ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि इस बारे में डीएम से वार्ता कर समस्या का समाधान जल्द कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed